नो मेंस लैंड पर पंद्रह किलोमीटर तक अतिक्रमित भूमि की जांच करने बगहा एसडीएम पहुंची
*नेपाल के कुछ निवासी (ग्रामीण) ने झूमरों की तरह लकड़ी या कंक्रीट के अस्थायी ढांचे बनाकर दावा किया था कि वह भूमि उनकी है।*
#Narayaninews.in अरविंद नाथ तिवारी।

बगहा।भारत नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर में नो मेंस लैंड के पंद्रह किलोमीटर अंदर तक के सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण की जांच करने के लिए बगहा के अनुमंडल पदाधिकारी मंगलवार को पहुंची। अनुमंडल पदाधिकारी ने बतायी कि अतिक्रमित भूमि की जांच की जा रही है।आगे बताया कि अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी,जिसके लिए जांच टीम जांच कर रही है।
जांच टीम में भूमि सुधार उप समाहर्ता , अंचल अधिकारी बगहा- 2 ,गंडक बैराज के अधिकारी,SSB के अधिकारी ,कस्टम विभाग और वन प्रमंडल वाल्मीकिनगर के रेंजर मौजूद हैं। सीमावर्तीय ग्रामीणों के अनुसार भारत–नेपाल सीमा के नो-मैन्स-लैंड पर नेपाल के कुछ निवासी (ग्रामीण) ने झूमरों की तरह लकड़ी या कंक्रीट के अस्थायी ढांचे बनाकर दावा किया था कि वह भूमि उनकी है, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उस निर्माण को रोक दिया।यह मामला वर्ष 2020-21 का था ।