ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन 5 अप्रैल को पडरौना में

कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रांतीय सम्मेलन प्रदेश अध्यक्ष जी की अनुमति से जनपद इकाई कुशीनगर के द्वारा 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे से कुशीनगर के जिला मुख्यालय पडरौना में होगा।
सम्मेलन में भाग लेने के लिये सभी प्रांतीय, मंडलीय, जनपदीय,तहसील,ब्लाक पदाधिकारीगण, सदस्यगण सादर आमंत्रित है।जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता
में होटल श्याम इन में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारी को लेकर के बैठक किया गया।बैठक में मंडलीय सदस्य नर्मदा सिंह,जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय,जिला उपाध्यक्ष मुकेश नाथ तिवारी,जिला संगठन मंत्री मनोज मिश्रा सदस्यता प्रमुख दुर्गा दयाल तिवारी, सलाहकार प्रमुख अभिषेक शाही, तहसील अध्यक्ष कसया कृष मोहन पांडेय पडरौना हरिशंकर चौबे ,हाटा मोहन पांडे कप्तानगंज फरेंद्र पांडेय खड्डा तहसील महामंत्री नत्थू शर्मा,ब्लॉक प्रभारी रामकोला राजीव गुप्ता अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार चौबे आदि उपस्थित रहे।