बगहा के सेमरकोल में एचआईवी सिफलिस स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन


*बगहा  सब-डिवीज़न में भी वर्ष 2025-26 में 36 HIV-पॉजिटिव व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनमें पुरुष, महिलाएँ और कुछ बच्चे भी शामिल हैं।*

बगहा।पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में एड्स पर काबू पाने के लिए अपर परियोजना निदेशक बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के निर्देशानुसार बगहा के सेमरकोल  में एचआईवी सिफलिस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पंडित कमलनाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल के द्वारा आयोजित किया गया। अस्पताल उपाधीक्षक डा. अशोक तिवारी के अनुसार उक्त शिविर सिविल सर्जन बेतिया एवं एसीएमओ बेतिया के आदेशानुसार किया गया। आगे बताया कि शिविर में शिविर में लगभग 200 से 300 मरीजों का परीक्षण किया गया। जांच में पॉजीटिव पाए गए सेवार्थियों को ART केंद्र बेतिया से जोड़ा गया। उपचार एवं जांच दौरान डाक्टर अरशद कमाल परामर्शी सह जिला पर्यवेक्षक रमेश रंजन प्रयोगशाला प्रावैधिकी ,शिवशरण प्रसाद शाह गौरीशंकर प्रसाद CHO ,माला पांडे CL आदि मौंजूद रहें।मालूम हो कि उपाधीक्षक अनुमंडल अस्पताल बगहा द्वारा झंडा दिखा कर कैंप का विधिवत शुरूआत किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण में 2025-26 में 340 से अधिक नए HIV-पॉजिटिव मामलें दर्ज हुए हैं, जो कि पूरे जिले में परीक्षण और निगरानी के दौरान मिले हैं। बगहा  सब-डिवीज़न में भी वर्ष 2025-26 में 36 HIV-पॉजिटिव व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनमें पुरुष, महिलाएँ और कुछ बच्चे भी शामिल हैं। इन मामलों पर प्रायः परीक्षण, काउंसलिंग और सहायता कार्यक्रम जारी हैं।

Categories: स्वास्थ्य