ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन संगठन का छठा स्थापना दिवस संपन्न।

*ब्रह्मर्षि विकास मंच फाउंडेशन संगठन का छठा स्थापना दिवस संपन्न*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

* पटना के विद्यापति मार्ग में स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन में ब्रह्मर्षि विकास मँच फाउंडेशन संगठन का छठा स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के संस्थापक सदस्य श्री मणिभूषण शर्मा जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई जिसमें मणिभूषण जी ने वर्तमान की सरकार द्वारा लायी गई UGC कानून एवं NEET छात्रा हत्याकांड में सरकार की लिपापोती करने की मंशा का कड़ा प्रतिकार कर सरकार को चेतावनी दिया है साथ में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने संगठन  विस्तार,समाज को संगठित और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देते हुए आम कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित किया एवं संगठन के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश रंजन जी ने स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक भवन को जीर्णोद्धार के लिए आम जनमानस से आगे बढ़कर अपना सहयोग देने की बात कही।*

*इस कार्यक्रम में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मारक समिति के अध्यक्ष पुर्व सांसद श्रीमती गिरिजा देवी, नीरज कुमार, प्रकाश रंजन, शिपु कुमार, बैजनाथ शर्मा, ओ पी शर्मा, संजीव कुमार एवं कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।*

Categories: समाजिकता