रामनगर पुलिस अनुमंडल के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कार्यकारिणी का विस्तार हुआ



रामनगर ।रामनगर थाना रोड स्थित मीडिया हाउस कार्यालय में रविवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन रामनगर अनुमंडल इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। बैठक की अध्यक्षता ग्रापए के तिरहुत प्रमंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर अरविंद नाथ तिवारी ने की. इस दौरान संगठन को सक्रिय रूप से संचालित करने और पत्रकारों के हित में ठोस कार्य करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बगहा ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष राजेश बैठा और वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा की विशेष उपस्थिति रही. सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुआ। राधेश्याम त्रिपाठी को अध्यक्ष, अनिरुद्ध कुमार को उपाध्यक्ष, गौरव वर्मा व मनीष सिंह को महामंत्री, संजय कुमार पांडेय को मंत्री तथा सुधीर मणि तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

वहीं राकेश कुमार द्विवेदी, शंभू गुप्ता, मनीष सिंह, सागर शुक्ल, जय सिन्हा और अमित यादव को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया. बैठक में पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तृत चर्चा की गयी. मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने, आई कार्ड बनवाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए कई प्रस्ताव रखे गए. अध्यक्ष प्रोफेसर तिवारी ने कहा कि संगठन बिहार के साथ-साथ पुरे देश में तेजी से विस्तार कर रहा है और इससे जुड़ने वाले पत्रकारों को सुरक्षा, सहयोग व सम्मान के साथ कई व्यावहारिक लाभ मिलेंगे.

Categories: पत्रकारिता