पुलिस केन्द्र बगहा में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया

बगहा।बिहार पुलिस सप्ताह दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस अधीक्षक , बगहा के नेतृत्व में पुलिस केन्द्र बगहा में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा स्वच्छ एवं अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल कार्यस्थल की गरिमा बढ़ाती हैं, बल्कि कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती हैं। इस विशेष स्वछता अभियान के अंतर्गत पुलिस केन्द्र परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित रूप से स्वछता बनाए रखने एवं आमजन के बीच भी स्वछता के प्रति जागरूकता फैलाने को कहा।