24 फरवरी को प्रखंडस्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।



*24 फरवरी को प्रखंडस्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन।*

*युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर।*

बेतिया। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के द्वारा माँ कौशल्या कम्प्यूटर सेन्टर जगदीशपुर, मझौलिया रोड, पश्चिम चम्पारण के प्रांगण में दिनांक-24.02.2026 को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाना है। इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी नियोजन मेला में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन कराना अनिवार्य है।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं का चयन उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर करेंगी।

जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ समय पर मेले में पहुंचें, ताकि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।

Categories: Uncategorized