महिला,पुरुष, युवा,किसान,मजदूर के हित का ध्यान रखकर बजट पेश किया गया -सांसद सुनील कुमार
*महिला,पुरुष, युवा,किसान,मजदूर के हित का ध्यान रखकर बजट पेश किया गया -सांसद सुनील कुमार*
*देश में कनेक्टिविटी और ग्रामीण विकास,उच्च-गति रेल कॉरिडोर, 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग, और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत की घोषणा की गई है ,ताकि देश भर में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स मजबूत हो सके*


अरविंद नाथ तिवारी।
पश्चिम चम्पारण(बगहा),20फरवरी।भारत सरकार के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में जो बजट पेश किया गया है,वो भारत में रहनेवाली महिला,पुरुष, युवा,किसान,मजदूर के हित का ध्यान रखकर बजट पेश किया गया है।उक्त बातें वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने बगहा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पीडब्लू के गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा है।आगे कहा कि इस वित्त वर्ष में ₹12.2 लाख रुपया करोड़ से अधिक का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है ,जो कि भारत के इतिहास में एक उच्च निवेश आंकड़ा है, और यह अवसंरचना-निर्माण पर जोर देता है।
बजट में राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit) को नियंत्रित रखने की नीति जारी रखी है, और एक ऐसे फिस्कल ढांचे की घोषणा की है जो विकास के साथ-साथ दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता पर भी बल देता है। देश में कनेक्टिविटी और ग्रामीण विकास,उच्च-गति रेल कॉरिडोर, 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग, और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसे बड़े प्रोजेक्टों की शुरुआत की घोषणा की गई है ,ताकि देश भर में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स मजबूत हो सके।कौशल, शिक्षा और रोजगार बजट ने शिक्षा, कौशल विकास, और रोजगार सृजन पर भी ध्यान दिया है, जैसे कि AI-समर्थित शिक्षा मिशन, अलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स का प्रशिक्षण, और डिजिटल तथा तकनीकी कौशल केंद्रों
का विकास।National Skills Network में कर सुधार और कर-सम्बंधित प्रोत्साहन दिया गया है।किसान, युवा और सामाजिक कल्याण,किसान, युवा, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान देकर कार्यक्रमों और योजनाओं का समर्थन किया गया है, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित हो सके।आगे बताया कि वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढाने के लिए NH727शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल बनवाने की बिहार और केंद्र सरकार स्वीकृति देगी।वाल्मीकिनगर से देश के अन्य जगहों पर जाने के लिए हवाई उड़ान का प्रयास किया जा रहा है,यहां से17सीटेड हवाई जहाज उड़ेगा,जिसकी कनेक्टिविटी कुशीनगर से जुटेगा,जिसके जांच के लिए टीम आयेगी।इस मौके पर जद यू के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह, जद यू प्रवक्ता राकेश सिंह, वरिष्ठ सदस्य जयनेन्द्र सिंह ,इंद्रसेन पांडेय,पशुपति कुमार आदि लोग मौजूद थे।