वाल्मीकिनगर विधायक ने सदन में विद्यालयों के भवन निर्माण कि मांग की

–‐–विद्यालयों में जमीन के अतिक्रमण की समस्या है, उनमें से अधिकांश को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है और जहां अभी भी अतिक्रमण है वहां अंचलाधिकारी को पुनः जांच का आदेश देकर अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा-विभागीय मंत्री
बगहा।वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद ने वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उन विद्यालयों के भवन निर्माण की मांग सरकार से की है, जहां पर भवन में कमरा पर्याप्त नहीं है ,जिस कारण एक ही कमरे में दो-दो कक्षा के बच्चों को बैठना पड़ता है या कुछ कक्षाएं बाहर पेड के पास चलानी पड़ती है। उक्त आशय की जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी विनय यादव ने दी है।आगे बताया है कि इसके संबंध में संबंधित मंत्री ने सकरात्मक उत्तर देते हुए कहा कि जिन भी विद्यालयों में जमीन के अतिक्रमण की समस्या है, उनमें से अधिकांश को अतिक्रमण मुक्त कराया जा चुका है और जहां अभी भी अतिक्रमण है वहां अंचलाधिकारी को पुनः जांच का आदेश देकर अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा और जहां भवन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जल्दी ही सभी विद्यालयों में पर्याप्त भवन निर्मित कर दिए जायेंगे। जानकारी हो कि उक्त क्षेत्र में कुछ ऐसे भी विद्यालय हैं ,जहां दो-दो विद्यालयों के बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन भवन नहीं है और छात्र खुले में या पेड़ों के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं ऐसे में विद्यालय में भवनों का निर्माण यथाशीघ्र होना चाहिए ताकि बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रहना पड़े।