वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने बगहा में “बस स्टैंड ”बनवाने कि मांग की

——-जानकारी हो कि बगहा राजस्व जिला होने के कतार में खड़ा है,पर यहां बस और ऑटो स्टैंड नहीं है,जिस कारण एनएच727सड़क पर आये दिन दुर्घटना भी होती रहती है।

अरविंद नाथ तिवारी
बगहा। वाल्मीकिनगर के विधायक सुरेन्द्र प्रसाद ने बगहा में “बस स्टैंड ”बनवाने कि मांग ,बिहार विधान सभा के चल रहे सत्र दौरान सदन में बुधवार को उठायी है।विधायक ने सरकार को बताया कि बस स्टैंड नहीं होने से बसें सड़कों पर खड़ी होती हैं, जिससे बार-बार जाम की समस्या का  है और बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को बहुत सारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।राष्ट्रीय पथ727।

सड़क पर भीड़ और अनियमित संचालन की शिकायतें रहती हैं , यदि बस स्टैंड हो तो यात्रियों के लिए वहां पर शौचालय,  पीने के पानी आदि की व्यवस्था भी होती है और सड़कों पर जाम की समस्या भी नहीं होती।ग्रामीण क्षेत्रों से आये यात्रियों की सुरक्षा विशेषकर महिला, छात्र और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड की जरूरत है।जानकारी हो कि बगहा राजस्व जिला होने के कतार में खड़ा है,पर यहां बस और ऑटो स्टैंड नहीं है,जिस कारण एनएच727सड़क पर आये दिन दुर्घटना भी होती रहती है।उल्लेखनीय है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा अस्थायी बस और ऑटो स्टैंड का रुप दिया गया,परन्तु सफलता प्रशासन को नहीं मिल सकी।

Categories: विकास कार्य