बौद्धिक संपदा का अधिकार विषय पर कार्यशाला

अनमोल कुमार

मुंगेर। एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना , विकास आयुक्त का कार्यालय , सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बौद्धिक संपदा का अधिकार विषय पर आधारित एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन जिला उद्योग केंद्र नालंदा के परिसर में आयोजित किया गया! कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रवीण कुमार,अपर विकास आयुक्त, विकास आयुक्त का कार्यालय, नई दिल्ली उपस्थित रहे। अन्य अतिथियों में श्री आर के चौधरी निर्देशक एमएसएमई पटना श्री अजय कुमार परियोजना प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नालंदा,श्री शशिकांत वरीय प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक नालंदा, श्री संतोष कुमार साहू एवं डॉक्टर रोचक राठौर सहायक निदेशक ग्रेट 1 एमएसएमई विकास कार्यालय पटना एवं श्री अंकेश कुमार कार्यालय संयोजक उपस्थित थे।


मुख्य अतिथि श्री कुमार ने बौद्धिक संपदा अधिकार में एमएसएमई की पूरी भूमिका पर प्रकाश डाला एवं उपस्थित एमएसएमई इकाइयों को इसके महत्व के बारे में समझाया एवं बताया कि सरकार बौद्धिक संपदा प्रतिपूर्ति के तहत किस तरह एमएसएमई को प्रतिपूर्ति करके सरकार सूची एवं लघु उद्योगों को सशक्त बना रही है, तकनीकी सत्र में पुनः डॉक्टर रोचक राठौर ने सूचना लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के एमएसएमई इन्नोवेटिव स्कीम एवं अन्य योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा बौद्धिक संपदा एटर्नी की तरफ से आए श्री रोबिन विंसेंट एवं श्री मनीष रिजु ने बौद्धिक संपदा अधिकार एवं इसके कानूनी परिदृश्यों तथा एमएसएमई उद्योगों में बौद्धिक संपदा अधिकार की भूमिका पर प्रकाश डाला, सत्र के अंत में प्रतिभागियों ने अपने प्रश्नों पर चर्चा की एवं सहभागिता की, अंत में श्री जीएल मीणा एवं डॉ श्वेता देवतले सहायक निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन किया!

Categories: शिक्षा