बगहा विधायक ने सदन में  छोटकीपट्टी–परसा देऊरवा–कपरधीका सड़क चौड़ीकरण कि मांग की

‐—बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है,उन्होंने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क पथ है।

अरविंद नाथ तिवारी

बगहा। बगहा विधायक  राम सिंह ने बुधवार को विधानसभा में क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठायी है। उन्होंने छोटकीपट्टी से परसा देऊरवा नड्डा होते हुए कपरधीका तक जाने वाली सड़क कू चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की मांग करते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट करायी।विधायक ने सदन में कहा कि उक्त सड़क काफी संकरी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सड़क की हालत भी जर्जर हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ती है। खासकर बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है,उन्होंने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क पथ है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, मरीजों तथा किसानों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों का परिचालन भी जोखिम भरा हो जाता है।विधायक राम सिंह ने सरकार से अविलंब सड़क की मरम्मत, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण का कार्य शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
सरकार की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Categories: विकास कार्य