शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए सांसद मुख्य सचिव से मिले

*सांसद  ने इस पुल के महत्व को समझाते हुए राज्य की एलाइनमेंट एप्रूवल कमिटी द्वारा इस प्रस्ताव को निरस्त करने पर गहरी आपत्ति दर्ज की है।*



बगहा,18फरवरी।आज बुधवार को पटना में वाल्मीकिनगर सांसद  सुनील कुमार ने शास्त्रीनगर-बेलवनिया पुल सह सड़क निर्माण को लेकर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाक़ात की। सांसद  ने इस पुल के महत्व को समझाते हुए राज्य की एलाइनमेंट एप्रूवल कमिटी द्वारा इस प्रस्ताव को निरस्त करने पर गहरी आपत्ति दर्ज की है। सांसद के अनुसार मैंने मुख्य सचिव को बताया कि मैं इस मामले को लेकर भारत सरकार के सड़क, परिवहन राज्य मंत्री अजय टमटा एवं सचिव के अलावा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा और पथ परिवहन मंत्री दिलीप जायसवाल से भी मिलकर अपनी बात कह चुका हूँ। 

यह पुल बिहार और उत्तरप्रदेश को जोड़ने वाला पुल है, जिसके निर्माण का आश्वासन लोकसभा में दो बार लिखित प्रश्न के जवाब में विभागीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दिया था। इसके अलावा मैंने दोन क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण और बिजली के लिए वन विभाग की एनओसी व मोबाइल नेटवर्क आदि सेवाओं की बहाली के लिए मुख्य सचिव को मिलकर विस्तार से समझाया।हिन्दुस्थान समाचार/अरविन्द नाथ तिवारी।

Categories: विकास कार्य