एसपी बगहा ने सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जन संवाद स्थापित किया

एसपी बगहा ने सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में जन संवाद स्थापित किया

बगहा।बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल  ने सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन, SSB और STF के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया है, इस अभियान के तहत महत्वपूर्ण विन्दुओं पर चर्चा बुधवार को किया गया  ।पुलिस अधीक्षक ने संतपुर सोहरिया पंचायत के ग्रामीणों के साथ जन संवाद करके पदाधिकारियों के साथ गांवों में रात्रि विश्राम कर स्थानीय लोगों को जागरूक किया, उन्हें सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। राष्ट्र की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया ।जन संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक  ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनको दूर करने का प्रयास किया । विधि-व्यवस्था, यातायात ट्रैफिक नियमों और मद्यनिषेध शराबबंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए जागरूक किया । ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिना किसी संकोच या डर के अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासन के पास आए और अपनी बात रखें।

Categories: पुलिस प्रशासन