वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग प्रशिक्षण

*वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और डिजिटल बैंकिंग प्रशिक्षण*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
बिहटा के शैक्षणिक संस्थानों व ग्रामीण स्तर पर जुड़े लोगों के बीच एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज,पटना
के द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन ,साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र समन्वयक बबलु कुमार ने बताया कि वित्तीय साक्षरता वह जागरूकता, ज्ञान, दृष्टिकोण, व्यवहार और कौशल है जो वित्तीय उपकरणों को समझने तथा उनका उपयोग करने हेतु आवश्यक है। वर्तमान में साइबर आक्रमण तथा साइबर अपराध की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है जिसके फलस्वरूप प्रयोक्ताओं, विशेष रूप से बच्चों, की व्यक्तिगत सूचना के अभिगम के खतरे पैदा हो जाते हैं जिनके कारण दुरुपयोग, साइबर के जरिए डराना-धमकाना, यौन शोषण आदि किए जाते हैं। इसलिए, प्रयोक्ताओं को साइबर अपराध या साइबर आक्रमणों के खतरों/प्रभावों को समझाना एक सुरक्षित सूचना समाज तैयार करने का पहला कदम है। भारत में प्रमुख बैंक योजनाएं है जिसमें प्रधानमंत्री जन-धन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना जैसे योजना है जिसमें आमजन अपने बैंक शाखा कार्यालय से योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर ग्लूकोज़-आधारित ऊर्जा पेय, ग्लूकोन-डी के पैकेट वितरण किया गया कार्यक्रम का आयोजन द ओशो कोचिंग सेंटर,बिहटा एवं देवी मंदिर बिहटा टोला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीविका कार्यालय,बिहटा से तनुजा कुमारी(सीसी),आरती कुमारी(सीएम) समेत जीविका दीदी उपस्थित रहीं। द ओशो कोचिंग सेंटर,बिहटा के अविनाश कुमार सिंह, मंजीत प्रकाश,मनीष कुमार,भूपेंद्र कुमार, चंदन कुमार एवं सर्वेश कुमार उपस्थित रहे।