10 महीने की परी ने दी पांच लोगों को नयी जिन्दगी

*10 महीने की परी ने दी पांच लोगों को नयी जिन्दगी*
*राजकीय सम्मान के साथ हुई विदाई*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
केरल ने रविवार को 10 महीने की नन्ही आलिन शेरिन अब्राहम को नम आंखों से विदाई दी। इतनी छोटी उम्र में वह राज्य की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बनीं। कुछ दिन पहले उनके अंग दान किए गए, जिससे पांच गंभीर मरीजों को नई जिंदगी मिली।
एक परिवार का अथाह दर्द, पांच घरों की उम्मीद बन गया।
अभिनेता कमल हासन ने भी परिवार को संवेदना संदेश देते हुए कहा कि उनकी बच्ची अब पांच और बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेगी।
नन्ही सी जिंदगी ने जाते-जाते मानवता की सबसे बड़ी मिसाल कायम कर दी। ईश्वर इस मासूम आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।