ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई प्रखंड बगहा एक के सर्वसम्मति से चौतारवा कोर्ट माई स्थान परिसर में उपेंद्र शुक्ला बने प्रखंड बगहा एक अध्यक्ष
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई प्रखंड बगहा एक के सर्वसम्मति से चौतारवा कोर्ट माई स्थान परिसर में उपेंद्र शुक्ला बने प्रखंड बगहा एक अध्यक्ष
*उपाध्यक्ष मेघनाथ साह, राजेश बैठा,महामंत्री संजय कुमार पाल, संजीव तिवारी तो पंचानन सिंह बने कोषाध्यक्ष*

बगहा ।अनुमंडल क्षेत्र के चौतारवा कोर्ट माई स्थान परिसर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बगहा प्रखंड एक स्तरीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बिहार इकाई का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता उपेंद्र शुक्ला ने किया। बिहार प्रभारी सह कुशीनगर जिलाध्यक्ष शैलेश उपाध्याय, तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष डॉ. अरविंद नाथ तिवारी, बगहा अनुमंडल अध्यक्ष इजरायल अंसारी एवं पर्यवेक्षक बगहा पुलिस जिला इकाई के महामंत्री नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में बगहा प्रखंड एक स्तरीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष के रूप में उपेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष मेघनाथ साह, राजेश बैठा, पिंटू कुमार,कोषाध्यक्ष पंचानन सिंह, संगठन मंत्री रामाशंकर प्रसाद उर्फ शशि कुमार, महामंत्री संजय कुमार पाल ,संजीव तिवारी, मंत्री गुड्डू राव,मंत्री क्षितिज कुमार, प्रभात मिश्रा रंजीत कुमार शर्मा,सदस्य तपन कुमार रॉय और मनोज कुमार मिश्रा को मनोनयन किया गया।