महिलाओं की आर्थिक आज़ादी की दिशा में बड़ा कदम — जीविका निधि पर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

1. महिलाओं की आर्थिक आज़ादी की दिशा में बड़ा कदम — जीविका निधि पर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
2. डिजिटल ऋण सुविधा से सशक्त होंगी जीविका दीदियाँ — बेतिया में एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला
3. कम ब्याज, त्वरित ऋण और आत्मनिर्भरता — जीविका निधि की पहल पर कर्मियों का उन्मुखीकरण
4. माइक्रोफाइनेंस निर्भरता से मुक्ति की राह हमवार करेगी जीविका निधि – बेतिया में विस्तृत कार्यशाला आयोजित
बेतिया।जीविकापश्चिम चंपारण द्वारा बेतिया स्थित जिला कार्यालय में “जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड” पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी 18 प्रखंडों के जीविका परियोजना कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महिला जीविका कर्मी और मुख्य अतिथि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जीविका कर्मियों के बीच जीविका निधि की संरचना, कार्य प्रणाली और उपयोगिता को लेकर बेहतर समझ विकसित करना था। जीविका निधि का लक्ष्य महिलाओं को कम ब्याज दर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से त्वरित ऋण उपलब्ध कराना तथा उन्हें निजी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की निर्भरता से मुक्त कराना है।इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट सतीश कुमार ने जीविका निधि की संरचना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था कोऑपरेटिव एक्ट 1996 के अंतर्गत पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि जीविका निधि महिला संकुल संघों के यूनियन के रूप में कार्य करेगा और प्रत्येक संकुल संघ द्वारा 25 लाख रुपये की अंश पूंजी जमा की जाएगी। निधि के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को नीतिगत निर्णय लेने का अधिकार होगा, जबकि जीविका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी इसके मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे।
जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक आर. के. निखिल ने जीविका कर्मियों को याद दिलाते हुए बताया की पिछले वर्ष ही जीविका निधि का विधिवत शुभारंभ माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। अपनी बातों को रखते हुए उन्होंने बताया की जीविका दीदियों को 15 हजार से 2 लाख रुपये तक का ऋण जीविका दीदियों को जीविका निधि के माध्यम से बहुत आसानी से मुहैया कराया जाएगा जिससे वे अपने स्वरोजगार और उद्यमों को और भी विस्तार दे सकेंगी।
राज्य कार्यालय के प्रतिनिधि अनूप कुमार ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से निधि से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया की अगले 10 दिनों में जिला के सभी संकुल संघों में उन्मुखीकरण कर लेना है अंत में जिला कम्युनिटी फाइनेंस मैनेजर श्री अनिल कुमार दीपक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।