*केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति के लिए सांसद ने आयुक्त से मिला*

*केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरु की गयी है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजा जायेगा – सांसद सुनील कुमार*

#Narayaninews.in  अरविन्द नाथ तिवारी


बगहा।वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में एक केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति को लेकर सांसद सुनील कुमार ने आज  शुक्रवार को शहीद जीत सिंह मार्ग, नई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रधान कार्यालय में आयुक्त विकास गुप्ता से मिलकर इसपर विस्तार से चर्चा की। वाल्मीकिनगर सांसद ने जानकारी दी कि उनकी पहल पर केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरु की गयी है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा केंद्र को भेजा जायेगा। केवीएस आयुक्त गुप्ता ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए अपनी तरफ से हरसम्भव सहयोग का आश्वासन सांसद को दिया। सांसद कुमार के अनुसार केंद्रीय विद्यालय की अपनी कुछ शर्ते हैं जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवार की संख्या के अलावे 05 एकड़ से ऊपर जमीन की उपलब्धता इनमें प्रमुख है।  जिला प्रशासन को विहित प्रपत्र में प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिशा की बैठक में दिया गया है जिसके आलोक में भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरु की गयी है। इस मौके पर उपस्थित रहे जदयू नेता राकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि सांसद का विकास कार्यों के प्रति उत्साह और लगन सराहनीय है।
#वाल्मीकिनगर 

Categories: विकास कार्य, शिक्षा