एस जी टी विश्वविद्यालय द्वारा पटना के समाजसेवी पद्मश्री बिमल जैन डी लिट (ऑनरीस कासा)की उपाधि से विभूषित
*एस जी टी विश्वविद्यालय द्वारा पटना के समाजसेवी पद्मश्री बिमल जैन डी लिट (ऑनरीस कासा)की उपाधि से विभूषित*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना। एस जी टी विश्वविद्यालय का सभागार,गुरुग्राम.दिव्याग सेवा और अंगदान के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री बिमल जैन को श्री गुरुगोविंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम द्वारा आयोजित विशेष दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति पद्मश्री एवं पद्मभूषण से विभूषित श्री रामबहादुर राय द्वारा डी लिट (ऑनरिस कासा) अलंकरण से अलंकृत किया गया.इस अवसर पर दशमेश एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मनमोहन सिंह चावला ,चेयरमैन मधुप्रीत कौर चावला ,एस जी टी यू के कुलपति प्रो०(डॉ) हेमंत वर्मा की उपस्थिति से आयोजन भव्य हुआ .इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा एकेडमिक प्रोसेशन निकालकर अतिथियों को मंच तक ले जाया गया .इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमती आरती सिंह राव को भी डी लिट की उपाधि से नवाजा गया.आप पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री राव वीरेन्द्र सिंह की पौत्री है .आप सैकड़ो पदक प्राप्त कर चुकी है तथा पारा एथलिट में विशेष योगदान है।