*बीएसएसआर, हिंद मजदूर सभा का विरोध मार्च*

*बीएसएसआर, हिंद मजदूर सभा का विरोध मार्च*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

  डालमियानगर।अखिल भारतीय हड़ताल के तहत
बिहार, झारखंड से रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के बैनर तले गुरुवार को ऑल इंडिया स्ट्राइक के तहत स्टेशन रोड व एलआइसी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करने के साथ ही शहर का भ्रमण कर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर कर यूनियन के लोगों ने विरोध  किया। हिंद मजदूर सभा के सचिव नागेश्वर ने बताया कि संयुक्त राष्ट्रीय श्रमिक संघ के आवाहन  पर आज भारत बंद के समर्थन में डेहरी बी. एस. एस.आर और हिंद मजदूर सभा के तत्वाधान में रेलवे स्टेशन स्थित टिकट घर के सामने धरना  प्रदर्शन करते हुए यूनियन के लोगों ने पाली रोड, स्टेशन रोड,थाना मोड सहित नगर का भ्रमण करते हुए सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया तथा पांच सूत्री मांग रखी, तथा इन्होंने प्रदर्शन के दौरान कहा कि चार मजदूर कोर्ट के विरोध में भारत सरकार मजदूर विरोध कानून लागू करना चाहता है जिसे तत्काल रद्द किया जाए। जिसमें मुख्य रूप से मांगों में यूनियन के नेताओं का कहना है कि सरकार चार श्रम संहिता रद्द करें, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज एक्ट 1976 को बहाल करें, सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज के काम की वैधानिक नियमावली लागू करें, शेष प्रमोशन इंप्लाइज का सेल्स के आधार पर उत्पीड़न और छटनी बंद करें, ट्रैकिंग एवं निगरानी के जरिए निजता के अधिकार का हनन बंद करें सहित कई अन्य मांगों को इन्होंने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कुमार सिंह ने किया मौके पर मुकेश कुमार, सत्येंद्र नारायण , गंगेश नंदन,अजीत कुमार मिश्रा अखिलेश पांडे, प्रवीण शर्मा के अलावे बीएसएसआयु के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Categories: राजनीति