पुलिस उप-महानिरीक्षक  चंपारण क्षेत्र बेतिया ने पुलिस केन्द्र बगहा का निरीक्षण किया

बगहा ।पुलिस उप-महानिरीक्षक  चंपारण क्षेत्र बेतिया द्वारा पुलिस केन्द्र बगहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय द्वारा पुलिस केन्द्र परिसर, कार्यालय, बैरक, मैगजीन तथा अन्य शाखाओं का विधिवत अवलोकन किया गया। एवं निरीक्षण उपरांत पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा पदाधिकारियों एवं कर्मियों की साथ पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन, एवं जन सेवा की भावना को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। उन्होंने कानून व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, जनता के साथ बेहतर समन्वय तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने करने का निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता इव तत्परता से करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही लंबित मामलों के शीध्र निष्पादन, अभिलेखों के संधारण तथा परिसर को स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मे आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। दिशा-निर्देश दिया। तथा इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बगहा एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी भी उपस्थित रहें।

Categories: जिला प्रशासन, निरीक्षण, पुलिस प्रशासन