फाइलेरियामुक्त बिहटा बनाना हम सबका दायित्व है- सभापति

*फाइलेरियामुक्त बिहटा बनाना हम सबका दायित्व है- सभापति*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
बिहटा ( पटना) । “सामूहिक दवा सेवन (MDA)” अभियान 2026 अंतर्गत
फाइलेरिया मुक्ति अभियान 10 से 27 फरवरी कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिहटा में फाइलेरिया मुक्ति दवा सेवन कर नगर परिषद,बिहटा के सभापति प्रियंका कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्रखण्ड परियोजना क्रियान्वयन इकाई- बिहटा,जीविका के प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक प्रीति कुमारी,प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक विधान कृष्ण, प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक अमित कुमार, मेरा युवा भारत,पटना के समन्वयक बबलु कुमार,
प्रदीप कुमार(जिला समन्वयक),ऋषिकेश कुमार(प्रखण्ड समन्वयक) समाजसेवी निखिल कुमार के साथ स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहें।
वहीं प्रियंका कुमारी ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त बनाना हम सबका दायित्व है, साथ ही स्वच्छता का खास ख्याल रखने की बात कही। बिहटा में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग,जीविका, माय भारत,पटना के साथ अंतर्विभागीय सहयोग लिया जा रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक विधान कृष्ण ने बताया कि 10 से 27 फरवरी तक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम घर घर जाकर लोगों को अपने सामने दवा खिलाना सुनिश्चित करेंगी। इसके लिए प्रखण्ड स्तर पर रैपिड रिस्पोंस टीम का गठन किया गया है। अभियान के सफल आयोजन हेतु विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक अमित कुमार ने कहा कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को आयु के अनुसार दवाएं दी जा रही है।