राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बगहा ने बच्चों के बीच पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम किया

बगहा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बगहा जिला की पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि बगहा जिला द्वारा बगहा नगर के एम0ए 0वाई0 सेंट्रल पब्लिक स्कूल में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सैकड़ों बच्चों के बीच एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे गरिमामयी उपस्थिति चम्पारण विभाग के विभाग संयोजक डॉ0अमित रंजन जी तथा उतर बिहार प्रान्त के युवा शक्ति प्रमुख नवनीत गिरी जी की रही।इनदोनो पदाधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन विद्यालय के बच्चों को मिला।अपने सम्बोधन मे इन्होने बच्चों को जागरूक करते हुए P3 यानि पेड़, पानी और पौलोथीन के बारे मे बताते हुए इससे होने वाले दुष्परिणाम और लाभ बताया। आज प्रकृति की रक्षा करना सबकी अहम् जिम्मेदारी बताया। पेड़ हमारे लिए कितनी जरुरी हैं और हमे इसकी रक्षा करनी चाहिए।प्रारम्भ मे कार्यक्रम का संचालन सह अधिकारी परिचय जिला संयोजक जितेन्द्र कुमार ने किया साथ मे बगहा जिला के पर्यावरण गतिविधि के स्वयंसेवी संगठन प्रमुख प्रेमशंकर सिंह जी,धार्मिक संस्था प्रमुख अशोक राव जी, शिक्षण संस्थान प्रमुख प्रमोद गुप्ता जी, युवा शक्ति प्रमुख सुनील कुमार जी की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य आर्यन देव जी ने भी बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे मे बताया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक दीनानाथ यादव, उपेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।