फांसी के फंदे से लटकता मिला नाबालिक लड़की कि शव, जांच में जुटी पुलिस.

बगहा। पुलिस जिला बगहा अंतर्गत बथुआरिया थाना क्षेत्र के चंद्राहा गांव में फांसी के फंदे से लटकता हुआ एक नाबालिक लड़की कि शव पुलिस को मिली है, इस संबंध में थाना अध्यक्ष अनुपम कुमार राय ने बताया कि घटना कि सूचना पुलिस को मिली थी यह घटना शनिवार कि देर शाम कि बताया जा रहा है, मृतक कि पहचान चंद्राहा  गांव वार्ड दस निवासी तूफानी मियां  की  नाबालिग लड़की कि रुप में हुई है।थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग कि प्रतीत हो रही है, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है, उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतक के घर कोई परिजन नहीं होने कि सूचना पुलिस को मिली है।फिलहाल शव को पोस्टमार्ट के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया गया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्म हत्या है,पुलिस मामले कि सभी तथ्य पर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Categories: अपराध