एसडीपीओ रामनगर द्वारा चिउटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन बैरागी सोनवर्षा में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का किया आयोजन।

बगहा/चिउटाहां।पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रामनगर रागिनी कुमारी द्वारा बगहा पुलिस जिला के चिउटाहां थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन सोनवर्षा में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को बारीकी से सुनी।उनके सुझावों और समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दी।कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ रामनगर रागिनी कुमारी द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की।उन्होंने जन संवाद के दौरान थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। थाना क्षेत्र के स्थानीय आमजन को पुलिस के प्रति विश्वास जगाने और उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी।इस अवसर पर चिउटाहां थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय आमजन उपस्थित थे।