प्रखंड बगहा-02 सभागार: शहरी स्वास्थ्य मिशन केअन्तर्गत स्थानीय नगर निकाय के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

बगहा।शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति प० चंपारण की ओर से प्रखंड बगहा-02 के सभागार भवन में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत स्थानीय नगर निकाय के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी बिडू कुमार राम और विशिष्ट अतिथि नगर सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता और संचालन प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (स्वास्थ्य विभाग) अनिल कुमार ने किया। इस कार्यशाला में गुणवत्ता सलाहकार डॉ अशोक कुमार,शहरी स्वास्थ्य सलाहकार किशोर कुमार,सहयोगी संस्था पीएसआई इंडिया के प्रताप कौशियार,प्रेम कुमार,शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह नीरज, चिकित्सा पदाधिकारी रणवीर सिंह,शहरी क्षेत्र के कई वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कर्मियों ने हिस्सा लिया।जिला से ग़ैर संचारी रोग पदाधिकारी,बेतिया मो० मुर्तजा अंसारी ने स्थानीय नगर निकाय के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से पिछले कार्यों की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर एक व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचे, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। लेकिन इसकी जागरूकता को लेकर जनप्रतिनिधियों को भी महती योगदान देना होगा। नप के पार्षद, जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में वार्डवासियों की स्वास्थ के प्रति सचेत करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें इस योजना से लाभ पहुंचाएं। जिला से शहरी स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सालय में दिए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं में स्किन स्मियर टेस्ट,निःशुल्क जांच आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। गुणवत्ता सलाहकार डॉ अशोक कुमार ने कहा कि शहरी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्थानीय निकायों के साथ समन्वयक स्थापित करने के साथ ही उनके सुझाव और मांगो को सूचित किया गया
वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह नीरज ने बताया कि शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत शहरी स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा लोगो को हितकारी योजना के बारे में बताया गया ताकि उनके माध्यम से लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए। जिन योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाने का प्रावधान हैं। उसे शत प्रतिशत लोगो को लाभ मिल सके इसके लिए व्यापक रूप से आमजनों के बीच जागरूकता के प्रयास किये जाने की अपील की गई साथ स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह ने कहा कि स्थानीय नगर निकाय के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शहरी गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना और स्वास्थ्य संबंधी योजना और निगरानी को सुदृढ़ करना है।इस दौरान सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्य शहर बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। जिस भी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग को सहयोग की आवश्यकता होगी, इसके लिए नगर परिषद के वार्ड पार्षद,जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर चलने से योजनाओं का क्रियान्वयन सरल होता है।मौके पर वार्ड पार्षद मो. इमरान,मोहन गुप्ता, बीसीएम अनिल कुमार, जितेश कुमार लैब टेक्निशियन बिट्टू कुमार सहित तमाम जनप्रतिनिधि,स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।