राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उपवास।

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उपवास*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर दिनांक 30 जनवरी 26 बिहार सर्वोदय मंडल,लोक समिति,गांधी विचार मंच की ओर से सर्वोदय भवन ,कांग्रेस मैदान,कदम कुआं पटना में राष्ट पिता के मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,
इस अवसर पर बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष चंद्र भूषण ने कहा कि 30 जनवरी 1948 के पहले भी गांधी जी की हत्या करने कई कोशिश की गई,लेकिन हत्यारे असफल रहे,लेकिन दिनांक 30 जनवरी 1948 को एक पागल व्यक्ति ने उनकी हत्या कर पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया,
बिहार सर्वोदय मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि जिस रोशनी ने हमारी आजादी की लड़ाई में 30 वर्षों तक हमारा नेतृत्व किया,वह रोशनी दफा के लिए बुझ गया,
गांधी विचार मंच के विजय कुमार ने ऑन लाइन संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आजादी के लक्ष्य की तरफ जो आवाज हमको लेकर आई थी, और जो हमे मुश्किलों और खतरों के प्रति सावधान करती थी,वह हत्यारों के गोली का शिकार हो गई,
लोक समिति के नित्या मिश्रा ने कही की सत्य की मशाल और गांधी जी की आवाज को खामोश नहीं किया जा सकता है,शरीर भले ही नष्ट हो गया हो,लेकिन उनका आत्मा अमर है,सत्य की आवाज आज भी पूरे दुनिया में गूंज रहा है।
बिहार सर्वोदय मंडल के महामंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि गांधी जी शहादत के बाद भी जब भी हम सत्य की रोशनी का तलाश करते है,शांति,अहिंसा की बात करते है,दुनिया में गांधी जी का ही नाम लिया जाता है,
उपवास कार्यक्रम में क्रांति बहन,सुमित कुमार ,चंदेश्वर महतो,मंगल कुमार,सुभाष यदुवंशी,मनोज कुमार,नारायण कुमार,राम विनोद चौबे,अरब भैया, जिया,मधुसूदन भाई,राजनीति भाई आदि ने उपस्थित होकर गांधी जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया गया।

Categories: देश भक्ति