एसपी बगहा ने बथवरिया थाने का किया निरीक्षण,दिये कई आवश्यक दिशा निर्देश।

बगहा।पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल ने शुक्रवार को बथवरिया थाना का निरीक्षण किया।निरीक्षण से पूर्व एसपी को थाने के पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने थाने के रनिंग रजिस्टर एवं ओडी पंजी,दागी पंजी, अपराध पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों, मालखाना का रखरखाव,लंबित कांडो की बारीकी से जांच कर बथवरिया थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि नये कानून की समीक्षा लंबित कांड कुर्की जप्ती, वारंट समीक्षा विधि व्यवस्था केस अनुसंधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं पर्व त्योहार को लेकर विधि व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने और विशेष चौकसी बरतने का सख्त निर्देश दिया गया है। थाना क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण रखने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निरंतर गश्ती करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामनगर रागिनी कुमारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक,रामनगर थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।