दूरदर्शन बिहार की टीम ने ‘चल देखे बिहार ’ पर्यटक स्थलों की शूटिंग की

*दूरदर्शन बिहार की टीम ने ‘चल देखे बिहार ’   पर्यटक स्थलों की शूटिंग की*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया/बोधगया।दूरदर्शन बिहार की टीम लोकप्रिय कार्यक्रम ‘चल देखें बिहार ’ के अंतर्गत गया एवं बोधगया के ऐतिहासिक, धार्मिक और प्रमुख पर्यटक स्थलों को कवर करने के उद्देश्य से क्षेत्र में पहुँची। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों और आस्थाओं को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदर्शन बिहार राज्य की सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक पहचान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कटिबद्ध है। इसी क्रम में विश्वविख्यात धार्मिक नगरी गया एवं बोधगया की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन महत्ता को दृश्य माध्यम के जरिए प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की शूटिंग डा. मनोज प्रभाकर, सहायक निदेशक सह कार्यक्रम प्रमुख के मार्गदर्शन में संपन्न हो रही है। टीम में रजनीकांत (प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव), सौरभ रंजन,(ब्रॉडकास्ट एग्जीक्यूटिव), अमरजीत विश्वास,कैमरामैन सहित अन्य तकनीकी एवं रचनात्मक सदस्य शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘बिहार सफ़रनामा’ कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन बिहार के साथ-साथ दूरदर्शन के OTT प्लेटफॉर्म ‘WAVES’ पर भी किया जाएगा, जिससे बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन स्थलों को व्यापक राष्ट्रीय एवं वैश्विक दर्शक वर्ग तक पहुँचाया जा सकेगा।

Categories: उत्सव