बगहा एसपी द्वारा बथवरिया थाना के शेरा बाजार में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बगहा एसपी द्वारा बथवरिया थाना के शेरा बाजार में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

बगहा।पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को  पुलिस अधीक्षक, बगहा रामानंद कौशल द्वारा बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया थाना अंतर्गत शेरा बाजार में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसपी ने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की साथ ही आमजन को पुलिस के प्रति विश्वास जगाना और उनकी शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को लेकर बथवरिया थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था में जनता के विश्वास को बहाल करना है। बथवरिया थाना में हुई इस जन संवाद कार्यक्रम से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है।एसपी ने कहा कि अक्सर थाने स्तर पर बड़ी या छोटी समस्याओं के न सुलझने के कारण आम जनता परेशान होती है। इस पहल से हम प्रशासन को सीधे लोगों के पास ले जा रहे हैं ताकि न्याय सरल और शीघ्र मिल सके।इस अवसर पर एसपी के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रामनगर रागिनी कुमारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक,रामनगर उपस्थित रहे।

Categories: पुलिस प्रशासन