बगहा बथवरिया थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो क्विंटल तीन किलो गांजा बरामद-एसपी रामानंद कौशल


बगहा।पुलिस जिला बगहा अंतर्गत बथवारिया थाने कि पुलिस ने गुरुवार कि रात गुप्त सूचना पाकर थाना क्षेत्र के चूड़िहरवा पटखौली गांव में छापेमारी कर दो क्विंटल तीन किलो गांजा बरामद किया , जिसकी कीमत लगभग लाखों रुपए आंकी गई है,इस संबंध में शुक्रवार को एसपी रामानंद कौशल ने प्रेस कांफ्रेंस किया, तथा थाना का औचक निरीक्षण भी किया गया, जिसमें तमाम तरह कि जानकारी लिया गया, इस संबंध में एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है जिसमें मादक पदार्थ दो क्विंटल तीन किलो गांजा जप्त किया गया है, जिसे तस्करी करके दियारा के रास्ते यूपी ले जाने के फिराक में था, उल्लेखनीय है कि इंडो नेपाल से उतर प्रदेश तक गांजा तस्करों कि तार जुड़ी हुई है ,लेकिन पुलिस द्वारा विफल कर दिया गया, उन्होंने बताया कि पुलिस कि एक टीम गठित किया गया, जिसका नेतृत्व रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी तथा इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बथवारिया थाना अध्यक्ष अनुपम कुमार राय के देख रेख में टीम गठित कि गई थी जिसमें शामिल एसआई योगेंद्र पासवान, बीरेंद्र कुमार,नीतू कुमारी, ए एसआई रामानंद ठाकुर समेत सभी पुलिस बल शामिल रहे छापेमारी कर मादक पदार्थ बरामद किया गया ,वही गांजा तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गया,एसपी ने बताया कि इस मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है, गांजा जप्त कर पुलिस केस कि तकनीकी अनुसंधान करने तथा फरार चल रहे गांजा तस्करों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

Categories: करप्शन