बगहा अनुमंडल की नवागत महिला एसडीएम चांदनी कुमारी ने पदभार संभाला

बगहा।शुक्रवार को बिहार प्रशासनिक सेवा की चांदनी कुमारी ने बगहा अनुमंडल पदाधिकारी का पदभार संभाला। बगहा की डीसीएलआर अंजलिका कृति ने एसडीएम चांदनी कुमारी को फूल का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके साथ ही अनुमंडल के सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने भी उन्हें फूल दे कर स्वागत किया। बताते चले की बहुत दिनों बाद बगहा अनुमंडल में बिहार प्रशासनिक सेवा द्वारा एसडीम बगहा में तैनात हुई है। इससे पहले कई पदाधिकारी बगहा एसडीएम का पदभार संभाला वे सभी पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा से आते थे। बगहा अनुमंडल में महिला सशक्तिकरण की बात करे तो अभी कई बड़े पदों पर महिला पदाधिकारी का बखूबी कार्य निभा रही है। जिनमें अंजलिका कृति डीएसएलआर, रामागर एसडीपीओ रागनी कुमारी, बगहा एक अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव, भैरोगंज थाना प्रभारी सीता केवट, महिला थाना प्रभारी पुष्पा कुमरी आदि जैसी महिला पदाधिकारी ने अपने कार्य के लिए सराही जा रही है। बगहा नगरवासियों ने भी नवगत एसडीएम चांदनी कुमारी का स्वागत किया।