8.4 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बगहा। पुलिस जिला बगहा अंतर्गत नदी थाना के पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रात्रि करीब 02 बजे भगवानपुर रेता गांव से 8.4 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दीपक कुमार प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी कुंदन सहनी है ,पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस रात्रि गश्त के दौरान भगवानपुर रेता में अवैध रूप से देशी शराब लेकर जाने की सूचना पुलिस को मिली थी सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 8.4 लीटर ‘बंटी बबली’ ब्रांड की देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया,तथा गिरफ्तार कारोबारी से पूछ ताछ कर कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया।लिया गया।