बगहा-02 अंचलाधिकारी ने भूमि संबंधित कई मामलों को सुनवाई की, जांच करने के लिए हल्का कर्मियों को दिया निर्देश ।

बगहा-02 अंचलाधिकारी ने भूमि  संबंधित कई मामलों को सुना और उसके जांच करने को लेकर हल्का कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिएm 


बगहा। बुधवार को बगहा-02 अंचल के अंचलाधिकारी वसीम अकरम ने अंचल कार्यालय में भूमि से संबंधित  कई मामलों की सुनवाई की। जिसमें परिमार्जन, एलपीसी, दाखिल खारिज, जमाबंदी,भूमि विवाद के मामलों को सुना गया। सीओ वसीम अकरम ने कई लोगों की भूमि से संबंधित मामलों को लेकर हल्का कर्मियों को जांच करने के आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने  हल्का कर्मियों को भूमि से संबंधित मामलों की जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया साथ ही लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने का  कर्मियों को निर्देश दिया अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि अंचल कार्यालय में  भूमि विवाद के कई मामलों का सुना गया और उसका विभागीय त्वरित निष्पादन भी कराया गया हैं।भूमि संबंधित कई मामले को लेकर लोगों से अपील की गई  कि वे अंचल कार्यालय में दिए गए दिन के अनुसार लगने वाले जनता दरबार के माध्यम से अपना आवेदन जमा कराएं। जिसमें भूमि से संबंधित मामलों का विभागीय जांचोपरांत  निष्पादन किया जाएगा।

Categories: प्रशासन