57 अभियुक्त गिरफ्तार, 117.4 लीटर देशी व 91.05 लीटर अंग्रेजी शराब, दो बाईक और एक ट्रैक्टर टॉली बरामद।

बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटों में 57 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 54 वारंट व 03 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 52 हैं। वही गिरफ्तार अभियुक्त कोरिकॉल पर मुक्त की संख्या 05, एससी एसटी में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 03,हत्या के प्रयास में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 05,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 07,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 07,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 30 की हुई हैं।एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 3 483,शमन राशि 88,000 रूपये हैं।इसके साथ ही 117.4 लीटर देशी व 91.05 लीटर अंग्रेजी शराब सहित दो मोटरसाईकिल एवं एक ट्रैक्टर टॉली बरामद किया गया।बुधवार को एसपी रामानंद कौशल के निर्देश के आलोक में बगहा पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों के द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों,एटीएम,संवेदनशील स्थानों एवं यातायात सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने हेतु बैंकों,वाहनों की चेकिंग कर संदिग्धों पर सतत् निगरानी रखी गई।इसी क्रम में एसपी रामानंद कौशल ने पुलिस मुख्यालय में जन सुनवाई के दौरान कई परिवादियों के समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों को समाधान करने का आवश्यक निर्देश दिया।