केंद्रीय मंत्री ने कहा VB-G RAM G योजना में 125 दिन रोजगार की गारंटी।

———विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण: बगहा में जिला स्तरीय जन जागरण सम्मेलन का हुआ आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने कहा VB-G RAM G योजना में 125 दिन रोजगार की गारंटी।

बगहा।बगहा भाजपा संगठन की ओर से शुक्रवार को बगहा विधानसभा क्षेत्रांतर्गत शरणार्थी कॉलोनी परसौनी स्थित कॉमन प्लांट परिसर में जिला स्तरीय जन जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया।यह सम्मेलन विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) को लेकर आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने की,जबकि मंच संचालन हृदयानंद दुबे ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि विकसित भारत VB-G RAM G को लेकर पूरे देश में भाजपा द्वारा व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाकर गरीबों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि मजदूरों को उनके हक का पैसा बिना बिचौलियों के सीधे उनके बैंक खाते में मिले।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस नेताओं को भगवान राम के नाम से परेशानी क्यों होती है। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि गांधी परिवार के सदस्य राम मंदिर या अन्य सनातन मंदिरों में क्यों नहीं जाते।उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने योजनाओं के नाम अपने परिवार के नाम पर रखे, लेकिन जब किसी योजना का नाम भगवान राम के नाम पर रखा गया तो उन्हें आपत्ति होने लगी। उन्होंने मनरेगा योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले इसमें मशीनों से काम कराया जाता था और भ्रष्टाचार चरम पर था, जबकि मोदी सरकार ने व्यवस्था में सुधार कर मजदूरों को सीधा लाभ पहुंचाया है।विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी इस अवसर पर बगहा विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंद किशोर राम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेत्री विजया सिंह,उप सभापति रश्मि रंजन,अमर सिंह,शिपू चौबे,रितु जायसवाल,बच्चा पांडेय,मनोज सिंह,सतीश वर्मा,पारस बैठा,बब्लू मिश्रा, अमरेश श्रीवास्तव,सुदामा खरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Categories: कृषि कार्य, केन्द्र सरकार