पुलिस अधीक्षक बगहा ने ठकराहा थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।


बगहा।शनिवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल द्वारा बगहा पुलिस जिला अंतर्गत ठकराहा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने की कार्य प्रणाली, संचिका का रख रखाव,अभिलेख संधारण,लंबित कांडों की स्थित,फरियादियों से संबंधित कार्यप्रणाली एवं विधि-व्यवस्था संधारण की विधिवत समीक्षा की।इस दौरान एसपी ने थाने में उपलब्ध संसाधनों, ड्यूटी व्यवस्था और पुलिस पदाधिकारियों एवं  पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।एसपी रामानंद कौशल ने  ठकराहा थाने में साफ-सफाई, रिकॉर्ड को अद्यतन रखने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के सख्त निर्देश दिए साथ ही ठकराहा थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्वच्छता, गश्त और अपराधियों पर निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिए।वही थाना क्षेत्र के बैंक, एटीएम और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को अपनी नैतिक दायित्व को ईमानदारी, अनुशासन और तत्परता के साथ निभाने की अपील की।एसपी के इस निरीक्षण का उद्देश्य थाने की कार्यप्रणाली को सुधारना और अपराधों पर नियंत्रण रखना है।मौके पर ठकराहां थानाध्यक्ष एवं सभी पुलिस पदाधिकारी,पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Categories: पुलिस प्रशासन