नलिनी देवी इंटरमीडिएट कालेज, पनिहवा ने अपना छठा स्थापना दिवस मनाया

—-नलिनी देवी के भिक्षा याचन और काशी के प्रसिद्ध संत अवधूत भगवान राम के आर्शीवाद से तत्कालीन प्रधान मंत्री चन्दशेरवर और रेल मंत्री जार्ज फर्नाण्डीज की कृपा पर इस पनिहवा रेल सड़क पुल का निर्माण हुआ – डाक्टर त्रपाठी।
#Narayaninews.in अरविंद नाथ तिवारी
बगहा।उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत पनिहवा स्थित नलिनी देवी इंटरमीडिएट कालेज ने अपना छठा स्थापना दिवस समाजसेवी,बुद्धिजीवी और साहित्यकारों के बीच शुक्रवार को मनाया है। कालेज के संस्थापक पद्मभूषण से सम्मानित डाक्टर कमलाकर त्रिपाठी ने समारोह बीच अपनी स्वर्गीय पत्नी देवीमूर्त नलिनी देवी को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृति चिह्न के रूप में यह कालेज

डा. त्रिपाठी की पूत्रवधू
स्थापित है,जिसका उद्देश्य कमजोर वर्ग के बीच शिक्षा का प्रसार-प्रसार करके मानवता की सेवा करना है,उन्होंने आगे बताया कि मेरी पत्नी ने पूर्ण वैदिक निष्ठा से स्त्रीधर्म का पालन करते हुए छितौनी-बगहा रेल सेतु के निर्माण के लिए अकेले ही संकल्प लेकर भिक्षा याचना की और काशी के प्रसिद्ध संत अवधूत भगवान राम के आर्शीवाद से तत्कालीन प्रधान मंत्री चन्दशेरवर और रेल मंत्री जार्ज फर्नाण्डीज की कृपा पर इस पुल का निर्माण हुआ । इस संकल्प के साक्षी पथलेश्वर महादेव के पार्श्व में स्थापित शिव मंदिर एवं संस्कृत पाठशाला नलिनी देवी के सदाशयता, लोक कल्याण एवं शिव संकल्प का प्रतीक है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करते हुए डा.त्रिपाठी
उल्लेखनीय है डॉ. कमलाकर त्रिपाठी एक समर्पित चिकित्सक और समाजसेवी हैं, जिन्होंने अपने करियर में मरीजों की सेवा, शिक्षा-अनुसंधान और चिकित्सा नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिसके लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया गया।कार्यक्रम में बुद्धिजीवी और पत्रकारों को डाक्टर त्रिपाठी ने सम्मानित किया ।