बगहा नगर परिषद: नगर परिषद क्षेत्र के सर्वेक्षण रैंकिंग सुधारने के लिए नप ईओ ने कर्मियों को दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।


बगहा। बगहा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा सह दिशा-निर्देश हेतु आवश्यक बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने की और संचालन नगर स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी द्वारा किया गया।इस बैठक में स्वच्छता साथी,सफाई जमादार,सफाई सुपरवाइजर,कंप्यूटर ऑपरेटर,एनयूएलएम कर्मी एवं सीआरपी की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने भाग लिया।बैठक में 2025-26 के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संबंधित नप कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये।बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण के सभी संकेतकों को समझाते हुए नगर परिषद की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करना बताया गया।बैठक में विशेष रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण,स्रोत पर कचरा पृथक्करण,समग्र सफाई व्यवस्था,जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट) ट्रांसफॉर्मेशन,रेड स्पॉट एवं क्लो स्पॉट की पहचान कर वहां त्वरित एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।इसके साथ ही सफाई कार्य में पारदर्शिता,समयबद्धता और फोटो अपलोडिंग व डेटा एंट्री को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए।कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल नगर पंचायत की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि इसमें सभी कर्मियों के साथ आम नागरिकों की भी अहम भूमिका है।उन्होंने कहा कि  स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 नगर परिषद के लिए एक अवसर है,जिसके माध्यम से हम शहर की स्वच्छ छवि को और बेहतर बना सकते है।
कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा,तभी रैंकिंग में अपेक्षित सुधार संभव हो सकेगा।वहीं नगर स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रत्येक पैरामीटर पर बारीकी से कार्य करने की आवश्यकता है।डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और स्रोत पर कचरा पृथक्करण को शत-प्रतिशत लागू को चिन्हित करना प्राथमिकता है।इसके साथ ही रेड स्पॉट एवं क्लो स्पॉट को रि कर वहां नियमित निगरानी रखते हुए त्वरित सफाई की जाएगी।मौके पर नगर प्रबंधक चंदन कुमार,प्रेम दास,स्वच्छता साथी राकेश कुमार,किशोर यादव,आशुतोष कुमार जयसवाल,विकाश मिश्र,साधु बासफोर,राहुल,मुस्कान,कोमल,दीक्षा,अंजू,सफाई जमादार रिशु कुमार आदि शामिल थे।

Categories: नगरपरिषद