किसान भवन बगहा-01:प्रखण्ड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न।

ई किसान भवन बगहा-01:प्रखण्ड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न।
बगहा।बगहा एक प्रखण्ड स्थित ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखण्ड स्तरीय किसान सलाहकार समिति का बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष रामाशीष पटेल ने किया।बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों के आपसी परिचय से हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कृषि विभाग की सभी योजनाओं को निष्ठापूर्वक और प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके।वहीं इस समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य विभाग एवं किसानों के बीच समन्वय स्थापित कर कृषि के कार्यों को जमीनी स्तर पर उतारना है और कृषि संबंधित चयनित किसानों को अनुदानित दर पर उपलब्ध बीज,खाद,यंत्र, पीएमईएसवाई उद्यानिक फसलो पर कम से कम मूल्य पर किसानों को उपलब्ध हो सके।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक नवल ने बैठक को संबोधित करते हुए कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।वही इस बैठक में कृषि विभाग के प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक शशांक नवल के आयोजन मे प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अभय मिश्र,नगर उपसभापति रश्मि रंजन,सहायक तकनीकी प्रबंधक गौतम कुमार,सुमन शाही एवं समिति के सभी सन्न्य उपस्थित थे।