एसपी बगहा द्वारा चौतरवा थाना का किया गया औचक निरीक्षण।

—- एसपी ने अपराध नियंत्रण के तहत थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्ती, बैंक व पेट्रोल पंप चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये ।


बगहा। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल द्वारा चौतरवा थाना का औचक निरीक्षण किया गया।एसपी के चौतरवा
थाने में पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने चौतरवा थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त किये तत्पश्चात उन्होंने चौतरवा थाने के  संधारित पंजियों, संचिकाओं,गुंडा पंजी, पासपोर्ट पंजी,आरटीआई पंजी, आगंतुक पंजी,मालखाना पंजी, महिला हेल्प डेस्क पंजी, लोक शिकायत पंजी,हाजत पंजी, वारंट इश्तिहार, कुर्की पंजियों का अवलोकन करते हुए अद्यतन रखने का निर्देश दिया। एसपी ने चौतरवा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा नियमित रूप से सभी दागियों को सत्यापित करने एवं उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना परिसर में साफ सफाई का भी जायजा लिया।एसपी रामानंद कौशल ने थाने के संचिका का रख-रखाव लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु चौतरवा थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों,कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इसके साथ एसपी ने अपराध नियंत्रण के तहत थाना क्षेत्र में प्रभावी गश्ती, बैंक व पेट्रोल पंप चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये।

Categories: पुलिस प्रशासन