बैंक,एटीएम की सुरक्षा के लिए मोटरसाईकिल गश्ती दल का एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

———बगहा पुलिस जिले में बैंकों,एटीएम की सुरक्षा के लिए मोटरसाईकिल गश्ती दल का एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,मोटरसाईकिल गश्ती दलों को सतर्कता,अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने का दिया निर्देश।


बगहा। बगहा पुलिस जिला में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मोटरसाईकिल गश्ती दल तैनात किए हैं। ये दल बैंकों, एटीएम, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी रखेंगे, जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।पुलिस अधीक्षक बगहा, रामानंद कौशल ने बगहा पुलिस मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ मोटरसाईकिल गश्ती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सतर्कता,अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि मोटरसाईकिल
गश्ती दल दिनभर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे । इनका मुख्य कार्य थाना क्षेत्रों के सभी बैंकों, एटीएम, व्यस्त बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी करना हैं।ताकि क्षेत्र में चोरी, छिनैती, ठगी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना है। एसपी कौशल ने कहा कि पुलिस की सतत मौजूदगी एवं निगरानी से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और आम नागरिक स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। एसपी ने निर्देश भी दिया कि गश्ती के दौरान पुलिसकर्मी आम लोगों और व्यापारियों से संवाद स्थापित करें,उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनेंगे और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्रदान करेंगे।पुलिस प्रशासन के इस कदम का स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने स्वागत किया है। उनका मानना है कि मोबाइल गश्ती दल की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।

Categories: पुलिस प्रशासन