बगहा एनएच727 शास्त्री नगर बेलवानिया पुल के निरस्तरण पर वाल्मीकिनगर सांसद पदाधिकारियों पर बिफरे।
————वन विभाग के अड़ीयल रवैये के कारण मदनपुर-पनियहवा रोड नहीं बन पा रहा है। उसके विकल्प के रूप में इस मार्ग की स्वीकृति से स्थानीय लोगों में काफी खुशी थी ,लेकिन इसके निरस्त होने की खबर होने से लोग काफी निराश हैं। सांसद ने जिलाधिकारी को सदन की तरफ से प्रस्ताव बना कर सरकार को भेजने की बात कही है।

बगहा।पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की हो रही बैठक दौरान वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार ने बगहा एनएच727 शास्त्री नगर बेलवानिया पुल के निरस्तरण करने के मुद्दा पर शुक्रवार को जमकर फटकार लगायी है।उक्त आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने दी है उन्होंने आगे बताया है की सांसद ने कहा है कि किसी भी प्रस्ताव की स्वीकृति के समय आप लोग जनप्रतिनिधियों को खबर करते हैं ,जबकि किसी प्रस्ताव को निरस्त करने के समय किसी जनप्रतिनिधि को नहीं खोजते, यह घोर लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना बात है।
यह पूल बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने के लिए एक लाइफ लाइन था। अनुमंडल मुख्यालय और भविष्य के जिला मुख्यालय से यूपी के कम्युनिकेशन का एक बेहतर विकल्प था। इसी तरह वन विभाग के अड़ीयल रवैये के कारण मदनपुर-पनियहवा रोड नहीं बन पा रहा है। उसके विकल्प के रूप में इस मार्ग की स्वीकृति से स्थानीय लोगों में काफी खुशी थी ,लेकिन इसके निरस्त होने की खबर होने से लोग काफी निराश हैं। सांसद ने जिलाधिकारी को सदन की तरफ से प्रस्ताव बना कर सरकार को भेजने की बात कही है।उल्लेखनीय है कि बहुप्रतीक्षित गंडक पुल प्रोजेक्ट पर ग्रहण लगने की खबर से बगहा सहित आसपास के क्षेत्रों में निराशा और आक्रोश व्याप्त है।
लोगों में चल रही चर्चाओं के अनुसार यदि यह योजना रद्द या परिवर्तित होती है तो इसे बगहा और सुदूरवर्ती क्षेत्रों के हितों के खिलाफ गलत निर्णय माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पर सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का मत है बगहा नगर के सामने गंडक नदी पर एक पुल अत्यंत आवश्यक है, जो बाल्मीकिनगर, हरनाटांड, सेमरा चिउटाहा, दोन जैसे सुदूर आदिवासी बहुल क्षेत्रों के साथ-साथ बगहा नगर को सीधे जोड़ सके।यह पुल खड्डा, छितौनी, पनीयहवा, जटहा और पिपरासी के लोगों को अनुमंडल तथा भविष्य के जिला मुख्यालय से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।