नगर परिषद बगहा:नमस्ते योजना के तहत सफाई कर्मियों को मिली सुरक्षा

बगहा नगर परिषद ने सीवर और सेप्टिक टैंक वर्कर्स को बांटी पीपीई किट।
बगहा।बगहा नगर परिषद के सभागार में बुधवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देश के आलोक में नगर स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी की अध्यक्षता में नगर परिषद बगहा के सभी स्वच्छता साथी,सुपरवाइजर और सफाई कर्मियों के साथ
एक बैठक आयोजित की गई।जिसमें बगहा नगर परिषद ने केंद्र सरकार की नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इकोसिस्टम (नमस्ते) योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।नगर परिषद ने सीवर और सेप्टिक टैंक में काम करने वाले निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को पीपीई किट वितरित की।वही कचरा चुनकर जीवन यापन करने वाले लोगों का जीवन स्तर सुधारने और उनके कल्याण की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नमस्ते योजना के तहत नगर परिषद ने पहल तेज कर दी है।बगहा नगर परिषद के नगर स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी की देखरेख में लाभुकों के बीच सुरक्षा किट का वितरण किया गया।वही स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य कचरा बीनने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है।मौके पर सिटी मैनेजर चंदन कुमार,स्वच्छता साथी राहुल कुमार,राकेश कुमार,आशुतोष कुमार जयसवाल,किशोर,विकास,साधु,दीक्षा,कोमल,मुस्कान,अंजू,सुपरवाइजर सद्दाम,अभिषेक,रविन्द्र आदि लोग मौजूद थे।