बीआरसी बगहा-02: बीआरसी कर्मियों द्वारा विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों में किए संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण।

बगहा। सोमवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बगहा-02 अंतर्गत सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के लिए संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। प्रखंड बगहा-02 के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम के निर्देश के आलोक में बीआरसी कर्मियों द्वारा विद्यालय के प्राचार्यो,शिक्षकों में संगीत वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। बीईओ फूदन राम ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्राप्त हुए संगीत वाद्य यंत्रों का सभी विद्यालयों में वितरण किया जा रहा है। यह वितरण प्राथमिक,मध्य एवं उच्च विद्यालयों में किया जा रहे है। जिसमें सभी विद्यालय को ढोल,तबला,पियानो, स्पीकर माइक,घुंघरू,बासुरी,हारमोनियम,मंजीरा जैसे संगीत वाद्य यंत्रों और मासिक पत्रिकाओं का वितरण किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय,उच्च विद्यालय को शिक्षा विभाग द्वारा तय मानको के अनुरूप संगीत वाद्य यंत्रों का प्रखंड संसाधन केंद्र बगहा दो द्वारा वितरण किया गया। बीईओ ने बताया कि विद्यालयों में संगीत वाद्य यंत्रों की उपलब्धता से छात्र-छात्राओं में निहित रचनात्मक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि संगीत शिक्षा बच्चों में एकाग्रता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं मानसिक संतुलन विकसित 1गगनकरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। वितरण के क्रम में अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय यादव, राहुल कुमार जगन्नाथ,रवि शंकर,आशुतोष, सौरभ आदि उपस्थित थे।