असुर टोली, लता पानी और ओखरगढ़ा में मशरूम उत्पादन को लेकर खुशी का माहौल

*असुर टोली, लता पानी और ओखरगढ़ा में मशरूम उत्पादन को लेकर खुशी का माहौल*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गुमला । आकांक्षी जिला प्रशासन की अनोखा पहल आदिम जनजाति और जनजातियों के कल्याण एवं स्वरोजगार को लेकर जिला उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, प्ररेणा दीक्षित के निर्देश पर जिला योजना कार्यालय, गुमला और नीति आयोग द्वारा संपोषित कार्यक्रम डुमरी प्रखण्ड अंतर्गत औरापाठ के साथ साथ असुर टोली, लतापानी और ओखरगढ़ा में भी दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण, प्रायोगिक प्रशिक्षण, जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ धूमधाम के साथ शुभारम्भ किया गया । इस अवसर पर हडिया – दारू छोड़कर, मशरूम उत्पादन कर बेरोजगारी दूर करने का शपथग्रहण लिया गया

आओ बहना आओ, आओ दीदी आओ। दारू हड़िया छोडके, मशरूम की खेती करवैय, अपन बेरोजगारी के दूर करबैय और गांव घर में खुशहाली लयबैय गीत संगीत, आदिवासी परम्परागत नृत्य गीत के साथ किया। लाभार्थियों में खुशी का माहौल देखा गया।कार्यकारी एजेन्सी एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार द्वारा असुर टोली और लतापानी में जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। साथ में ओखरगढ़ा में अनमोल कुमार ने शानदार प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नीलिमा मिंज, प्रदीप कुण्डू की अह्म भागीदारी रही।

Categories: रोजगार