20 अभियुक्त गिरफ्तार,6.25 किलोग्राम गांजा ,21.59 लीटर देशी,अंग्रेजी शराब, 01 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी बरामद।


बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटों में 20 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 35 वारंट एवं 01 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक,बगहा रामानंद कौशल ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 20 हैं। वही एनडीपीएस एक्ट  में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01, एससी/एसटी एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 01,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 03,शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 13 की हुई हैं। नवपदस्थापित एसपी ने आगे बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 514,शमन राशि 01,30,000 रूपये हैं।इसके साथ ही 6.25 किलोग्राम गांजा,21.59 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब, 01 मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी बरामद किया गया।रविवार को नवपदस्थापित एसपी रामानंद कौशल के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में माघ मौनी अमावस्या को लेकर पुलिस पदाधिकारी,कर्मी  बैंकिंग प्रतिष्ठानों,एटीएम,संवेदनशील चप्पे चप्पे पर तैनात रही।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर  संदिग्धों पर सतत् निगरानी रखी गई।

Categories: करप्शन