नेपाल में “आदि शक्ति सेना” का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न।

*नेपाल में  “आदि शक्ति सेना”  का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न*         
        
  *मातृशक्तियां “आदि शक्ति”  का ही स्वरूप हैं – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नेपाल के इटहरी के सिंहवाहिनी मन्दिर में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच आदि शक्ति सेना ( महिला शाखा ) का कार्यकर्ता सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ( भारत ) एवं आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता जी की अध्यक्षता में तथा नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश्वर चौधरी की प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्वामी स्वदेशानंद ने आदि शक्ति सेना संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला संगठन का नाम हमने आदि शक्ति सेना रखा है। क्योंकि मातृशक्तियां ही आदि शक्ति का स्वरूप हैं। स्वामी जी ने कहा कि नेपाल में बहुत जल्द आदि शक्ति सेना हर जिले में बहुत मजबूत होगा। आपने कहा कि यह संगठन महिलाओं को स्वालंबी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। सम्मेलन को नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रेश्वर चौधरी ने संबोधित करते हुवे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच आदि शक्ति सेना कि हमारी बहनें संगठन का काम निडरता से करें। संगठन आपके साथ हमेशा खड़ा है। आपके हर दुख तकलीफ में हम आपके साथ हैं। संगठन बहुत जल्द सभी महिला पदाधिकारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहा है। आपने कहा कि संगठन है तो हम सब आज एक मंच पर हैं। इसलिए संगठन सर्वोपरि है। सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवध बिहारी लाल शाह, सविता माता जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अन्य आदि शक्ति सेना की पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। माया के घर की संचालिका एवं अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच कोशी प्रदेश की महामंत्री  सुभद्रा सुबेदी,  मंच में प्रदेश कोषाध्यक्ष पूजा कुमारी चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मीरा देवी ख़तवे, सावित्री देवी पुरेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन आदि शक्ति सेना की प्रदेश प्रवक्ता  सुनीता कार्की ने किया। आभार व्यक्त  नगर उपाध्यक्ष पूजा कुमारी चौधरी ने किया।

Categories: संगठन