ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,बिहार के बगहा जिला इकाई का हुआ गठन

——प्रोफेसर अरविन्द नाथ तिवारी तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष ।
——-इजरायल अंसारी बगहा जिला अध्यक्ष बने।

#Narayaninews.in 

बगहा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन  बिहार के बगहा पुलिस जिला इकाई का गठन वरिष्ठ पत्रकार प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी के आवास पर आयोजित बैठक में हुआ। बैठक में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में बगहा पुलिस जिला क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति होने आयोजन गौरवशाली हो गया।

बैठक में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में बगहा पुलिस जिला क्षेत्र के सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति होने आयोजन गौरवशाली हो गया।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से संगठन की नई कमिटी का गठन किया गया। इसमें प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष, इजरायल अंसारी को बगहा जिलाध्यक्ष, अधिवक्ता सह पत्रकार चंद्रभूषण शांडिल्य को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष तथा तूफानी चौधरी, उमेश दुबे, राजीव रंजन, चंद्र प्रकाश आर्य,म.इमरान को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।

मुन्ना राज और निर्भय कुमार को संगठन मंत्री,मुरारी शरण तिवारी, नरेंद्र पाण्डेय एवं हरेंद्र यादव को महामंत्री पद का दायित्व दिया गया।कोषाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार, संप्रक्षेक पद पर संजय कुमार पांडेय इसके अलावा मंत्री पद पर जयप्रकाश बर्मा,कामेश्वर पांडेय, परवेज आलम,भाष्कर दिवाकर, नीरज मिश्रा एवं बगहा अनुमंडल अध्यक्ष पद पर शीवा तिवारी,रामनगर अनुमंडल अध्यक्ष पद पर राधेश्याम तिवारी ,बगहा प्रखंड एक अध्यक्ष पद पर उपेंद्र शुक्ल,बगहा दो प्रखंड पद पर शमीउल्लाह कासमी,पीपरासी प्रखंड अध्यक्ष पद पर सुग्रीव प्रसाद,मधुबनी प्रखंड अध्यक्ष पद पर दरवेश खां,भितहा प्रखंड अध्यक्ष पद पर विकास राय,ठकराहा प्रखंड अध्यक्ष पद पर गूलबशर अंसारी और वाल्मीकिनगर का अध्यक्ष विवेक सिंह को बनाया गया।वही बगहा पुलिस जिला के संरक्षक पद पर माधवेंद्र पांडेय को,अन्य पदों पर भी पत्रकारों का चयन किया गया।

मौके पर उत्तर प्रदेश से आए प्रतिनिधिमंडल में अमरनाथ पांडेय,मुकेश नाथ तिवारी, दुर्गेश मिश्र, मनोज मिश्रा, दुर्गा दयाल तिवारी,कृष्ण मोहन पांडेय, हरीशंकर चौबे,श्रीप्रकाश तिवारी, प्रदूमन दुबे , शामिल थे। सभी अतिथियों ने संगठन को मजबूत करने, ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा करने की बात कही। कार्यक्रम में पत्रकार माधवेंद्र पांडेय, विवेक पांडेय, संजय पांडेय, अमन यादव, इमरान अजीज,विवेक सिंह, निर्भय कुमार, अभ्य पांडेय, दिलीप दुबे, नीरज मिश्र, संजीव तिवारी, शिवा तिवारी, मो. शमशाद, कौशल कुमार, रवीश मिश्र, राजेश बैठा, पंचानंद सिंह, हरेंद्र यादव, उपेंद्र शुक्ला, विजय कुमार, विंदेश्वर कुमार, संदीप चित्रांश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहें।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी पत्रकारों का आभार जताया।

Categories: पत्रकारिता